फॉलो करें

अब अभिनेता मिथुन को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आया धमकी भरा वीडियो

288 Views

कोलकाता, 11 नवंबर । भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध वरिष्ठ अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। पाकिस्तान के शहजादा भट्टी नामक एक गैंगस्टर ने वीडियो संदेश के जरिए मिथुन को धमकी दी है।

इस वीडियो में कहा गया है कि मिथुन के हालिया बयान से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिसके बदले में उन्हें जान से मारने की चेतावनी दी गई है। वीडियो में मिथुन को 10-15 दिनों के अंदर माफी मांगने की समय सीमा दी गई है, अन्यथा उनकी जान को खतरा बताया गया है।

उल्लेखनीय है कि मिथुन चक्रवर्ती वर्ष 2021 में भाजपा में शामिल हुए थे। हाल ही में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के लिए मिथुन कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित ईजेडसीसी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान, उन्होंने तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर के उस विवादास्पद बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने हिंदू-मुस्लिम अनुपात की बात कही थी। इसके जवाब में मिथुन ने कहा, “मैं गृह मंत्री के सामने कह रहा हूं, जो करना होगा, वो करेंगे। हमारी मां भागीरथी है, इस पर किसी को कुछ नहीं कहने देंगे। लेकिन जो भी गलत करेगा, उसे मिट्टी में मिला देंगे।”

मिथुन के इस बयान के बाद कोलकाता के कई पुलिस थानों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। बीते मंगलवार, जोड़ासांको और बउबाजार थाने में कुछ स्थानीय लोगों ने मिथुन के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। इसके अलावा, विधाननगर दक्षिण थाने में भी उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इन सभी शिकायतों के बीच अब उन्हें पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है।

इससे पहले भी पिछले दो महीनों में अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। इन धमकियों के पीछे कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया है। अभी तक पाकिस्तान से मिली धमकी पर मिथुन चक्रवर्ती की ओर से काेई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल