फॉलो करें

मणिपुरः जिरीबाम हमले में 10 उग्रवादी ढेर, एक सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल

289 Views
असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में चल रहा इलाज
इंफाल, 11 नवंबर (हि.स.)। मणिपुर के जिरीबाम जिले के बाराबेकरा उपमंडल के जकुराधार करोंग में सुरक्षा बलों ने आज हुई मुठभेड़ में 10 हथियारबंद उग्रवादियों को मार गिराया। इसके अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान कांस्टेबल संजीव कुमार भी उग्रवादियों की गोली से गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें पड़ोसी राज्य असम के कछार जिला मुख्यालय स्थित सिलचर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों ने बताया है कि सीआरपीएफ का जवान की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है। मुठभेड़ सोमवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है।
इम्फाल में मणिपुर पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने बाराबेकरा सब-डिवीजन के तहत जकुराधार कोरंग इलाके में दोपहर के आसपास उग्रवादियों की गतिविधियों के बारे में सूचना मिलने के बाद एक संयुक्त अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों ने दोपहर करीब 3 बजे से सर्च ऑपरेशन चलाया। उस समय आतंकवादियों के साथ भारी गोलीबारी हुई थी। गोलीबारी करीब 45 मिनट तक चली।
राज्य पुलिस सूत्र ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर तलाशी के दौरान दस हथियारबंद उग्रवादियों के शव बरामद किये गये। सुरक्षा कर्मियों ने एके सीरीज राइफलें, सेल्फ-लोडिंग राइफल्स (एसएलआर), इंसास राइफल्स, एक रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) लॉन्चर, एक पंप-एक्शन गन, बुलेटप्रूफ हेलमेट, कई मैगजीन सहित बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।
पुलिस सूत्र ने बताया कि उग्रवादियों से निपटने के लिए जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने और क्षेत्र में निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।
ज्ञात हो कि पुलिस मुख्यालय से पहले खबर आई थी कि गोलीबारी की घटना में 11 हथियारबंद उग्रवादी मारे गए हैं। उग्रवादियों के हमले में एक सीआरपीएफ जवान बलिदान हो गया है। लेकिन राज्य पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने घटना पर अपडेट देते हुए कहा कि संयुक्त बलों की गोलीबारी में 10 उग्रवादी मारे गये हैं। जबकि, सीआरपीएफ जवान की मौत नहीं हुई, वह घायल हो गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा, उनकी हालत स्थिर है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल