फॉलो करें

UPPSC ने वापस लिया दो शिफ्ट, दो परीक्षा का फैसला, प्रयागराज में चार दिन से छात्र कर रहे थे आंदोलन, PCS, RO, ARO की परीक्षा टाली

350 Views

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यूपीपीएससी ने दो शिफ्ट, दो परीक्षा का फैसला वापस ले लिया है. प्रयागराज में आयोग के सामने 4 दिनों से डटे 20 हजार छात्रों के आंदोलन के आगे सरकार को अंतत: झुकना पड़ा है.

आयोग के सचिव अशोक कुमार आज शाम 4 बजे कार्यालय से बाहर आए. उन्होंने कहा UPPSC  एक दिन में प्रारंभिक परीक्षा कराएगा. समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी RO/ARO परीक्षा -2023 के लिए आयोग एक कमेटी बनाएगा. कमेटी सभी पहलुओं पर विचार कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगी. यानी PSC व RO/ARO प्री परीक्षा टाल दी गई है.

पीसीएस परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को होनी थी, जबकि RO/ARO  परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को प्रस्तावित थी. अब नए डेट घोषित की जाएगी. सरकार और आयोग के बैकफुट पर आने के बाद भी छात्र अभी भी आयोग के बाहर डटे हुए हैं.

आज सुबह प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिसकर्मियों में झड़प हो गई. पुलिसकर्मी सादी वर्दी में धरना दे रहे छात्रों को जबरन उठाने पहुंचे थे. पुलिस को देखते ही छात्र.एक दूसरे पर लेट गए. छात्रों का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने छात्राओं के साथ बदसलूकी की. गालियां भी दीं. पुलिस की इस हरकत से छात्र भड़क गए. करीब एक घंटे के अंदर 10 हजार से ज्यादा छात्र आयोग के नजदीक पहुंच गए.

पुलिस ने बैरिकेडिंग करके आयोग के रास्ते को सील कर दिया था. प्रदर्शनकारी छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी. छात्र आयोग के गेट तक पहुंच गए थे. वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी ने एक्स पर छात्रों का मुद्दा उठाया. लिखा शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने में जुटी भाजपा सरकार की अक्षमता की कीमत आखिर छात्र क्यों चुकाएं. पढ़ाई करने वाले छात्रों को सड़क पर लड़ाई करने को मजबूर कर दिया गया है और अब उनका पुलिस के जरिए उत्पीडऩ किया जा रहा है. युवाओं के साथ ये अन्याय हम स्वीकार नहीं करेंगे.

आयोग ने समिति का गठन किया-

भाजपा नेता व पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा ने कहा कि आरओ/एआरओ प्री परीक्षा-2023 के लिए सरकार ने आयोग द्वारा एक समिति का गठन किया है. कमेटी सभी पहलुओं पर विचार कर जल्द ही अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी. परीक्षा एक दिन में एक शिफ्ट में कैसे हो इसकी पूरी जानकारी बाद में आएगी.

आयोग के सचिव ने तीन बार लिया सीएम योगी का नाम-

छात्रों से कहा कि हमारी बात सुनें, इसके बाद सचिव ने तीन बार सीएम योगी का जिक्र किया. कहा कि सीएम के निर्देश पर कुछ छात्रों की मांग को देखते हुए आयोग फैसला लेने जा रहा है. कुछ छात्रों की मांग की बात सुनते ही छात्र फिर शोर करने लगे. तब सचिव ने कहा. सब छात्रों की मांग. इसके बाद सचिव ने कहा कि पीसीएस परीक्षा पुराने पैर्टन पर एक पाली में कराई जाएगी. एक ही दिनए एक ही पाली में परीक्षा होगी. आरओ एआरओ परीक्षा के लिए समिति का गठन होगा. बातचीत के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा. इसकी नई तारीख दी जाएगी.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल