फॉलो करें

अब आगरा में पुलिस की मौजूदगी में होगी शादियां, विशेष टीमों का किया गया गठन..!

278 Views

आगरा. यूपी के आगरा में पुलिस ने तय किया है कि इस बार शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक होने वाली हर शादी में पुलिस शामिल होगी. आगरा पुलिस ने शादियों में शामिल होने का ये फैसला खास उद्देश्य से लिया है. यहां पर शादियों में छोटी बड़ी चोरी की घटनाएं होती रहती है. ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने और चोरों की धरपकड़ के लिए आगरा पुलिस ने ये नई तरकीब निकाली है.

इस संबंध में पुलिस उपायुक्त (नगर) सूरज राय का कहना है कि जिला पुलिस ने विवाह समारोह में संदिग्ध आगंतुकों, चोरों व बच्चों के गिरोह आदि पर नजर रखने के लिए कदम उठाते हुए पुलिसकर्मियों की एक स्पेशल टीम का गठन किया है. इस स्पेशल टीम के सदस्य पुलिसकर्मी शादियों में सादे कपड़ों में ही शिरकत करने पहुचेंगे. पुलिस कर्मी भी परिवार के सदस्यों की तरह विवाह समारोहों में शामिल होंगे. अधिकारियों का कहना है कि शादियों में चोरी की कई घटनाएं अब तक सामने आई है. इन घटनाओं की रोकथाम के लिए यह पहल की गई है. चोर अक्सर मेहमान बनकर विवाह समारोह में दाखिल होते हैं और मौका मिलते ही नकदी या जेवरात से भरे बैग पर हाथ साफ करते है.

उन्होंने कहा कि विवाहों में चोरी की ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए 18 क्लस्टर चिह्नित किए गए हैं जहां मुख्य रूप से मैरिज लॉन, बैंक्वेट हॉल व अन्य स्थल हैं. हर क्लस्टर में पुलिसकर्मियों की तीन टीमें होंगी. राय ने बताया कि विवाह समारोहों में ये पुलिसकर्मी सामान्य कपड़ों में तैनात होंगे और संदिग्ध लोगों पर नजर रखेंगे. कोई गड़बड़ होने पर कार्रवाई करेंगे. पुलिस उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिन निवासियों को दूसरे जिलों या क्षेत्रों में होने वाली शादियों में जाना है वे स्थानीय पुलिस थानों या चौकियों को सूचित कर सकते हैं ताकि उनकी अनुपस्थिति के दौरान उनके घर के पास पुलिस गश्त की जा सके. उन्होंने कहा इस पहल का मुख्य उद्देश्य शादी के मौसम में होने वाली चोरी की घटनाओं को रोकना है.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल