फॉलो करें

जामिया मिलिया इस्लामिया में हिन्दू हो रहे उत्पीड़न के शिकार, डराकर धर्म परिवर्तन भी हो रहाः रिपोर्ट 

235 Views

नई दिल्ली, 14 नवंबर (हि.स.)। कॉल फॉर जस्टिस की ओर से जामिया मिलिया इस्लामिया में कथित धर्म परिवर्तन के मामलों पर बनी तथ्यान्वेषण समिति ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक की। रिपोर्ट में जामिया मिलिया इस्लामिया में हिंदू और खासकर एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों और फैकल्टी मेंबर के साथ दुर्व्यवहार, धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने और ऐसा न करने पर उत्पीड़न का सामना करने की बात कही गई है। रिपोर्ट को आगे गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा ।आज एक पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एसएन ढींगरा (सेवानिवृत्त) ने 100 पेजों की रिपोर्ट सार्वजनिक की और इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धर्म विशेष को बढ़ावा देने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने की शिकायतों पर 6 सदस्यों की समिति बनाई गई थी। समिति ने पिछले दो दशक के दौरान हुए भेदभाव और उत्पीड़न के शिकार बने 23 लोगों से बातचीत और उनकी ओर से पेश सबूतों के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। उन्होंने कहा है कि पिछले दो दशक के दौरान जामिया में हिंदू छात्रों, फैकल्टी मेंबर और अन्य स्टाफ के उत्पीड़न के चलते इनकी संख्या में काफी कमी आई है।दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव भी समिति के सदस्य हैं। उनका कहना है कि जांच के दौरान बहुत से लोगों ने अपनी पहचान छिपाने का आग्रह किया है। उनकी पहचान को रिपोर्ट में उजागर नहीं किया गया। उन्हें डर था कि नाम उजागर होने पर उनके साथ भी उत्पीड़नात्मक कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि एक फैकल्टी मेंबर को इसलिए उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा कि उन्होंने कम्युनिटी रेडियो प्रोग्राम में वंदे मातरम प्ले किया था।रिपोर्ट में कहा गया है कि पति का देहांत होने पर महिला कर्मचारियों को मुस्लिम से शादी करने के लिए कहा जाता है। लव जिहाद के मामले भी समिति के सामने आए हैं। समिति ने 27 गवाहों से बातचीत की है। इनमें 7 प्रोफेसर या असिस्टेंट प्रोफेसर, पीएचडी स्कॉलर और अन्य हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल