फॉलो करें

डिब्रूगढ़ में सांसदों के साथ पूसीरे के महाप्रबंधक ने की समीक्षा बैठक 

286 Views
रेलवे के विकास के विभिन्न पहलुओं पर हुई चर्चा
गुवाहाटी, 14 नवंबर (हि.स.)। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (पूसीरे) के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने आज डिब्रूगढ़ में तिनसुकिया मंडल के क्षेत्राधिकार को कवर करने वाले संसद सदस्यों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, राज्यसभा सांसद रामेश्वर तेली, सांसद कामाख्या प्रसाद तासा और नगालैंड से लोकसभा सांसद एस सुपोंगमेरेन जमीर शामिल थे। इस अवसर पर तिनसुकिया के मंडल रेल प्रबंधक उत्तम प्रकाश के साथ-साथ पूसीरे मुख्यालय के वरिष्ठ रेल अधिकारी भी उपस्थित थे।
पूसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया है कि पूसीरे के महाप्रबंधक ने सभी सांसदों का स्वागत करते हुए हाल के दिनों की गतिविधियों और उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण दिया। उन्होंने हाल ही में एडीआरई परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन, त्याेहार स्पेशल ट्रेनों के परिचालन और पूसीरे में चल रहे बुनियादी ढांचे के कार्यों के बारे में प्रकाश डाला। महाप्रबंधक ने ‘डिजिटल इंडिया’ के विजन के अनुरूप नकद रहित लेनदेन को सक्षम बनाने के लिए पूसीरे में 588 स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड वाली मशीनों की शुरुआत करने का उल्लेख किया।
उन्होंने सांसदों को पूसीरे के विभिन्न स्टेशनों पर “वन स्टेशन वन प्रोडक्ट” स्टॉल खोले जाने की जानकारी दी, ताकि सामाजिक आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय उद्यमियों को स्थानीय क्षेत्र के उत्पादों और शिल्पकला को प्रदर्शित करने एवं बेचने में मदद मिल सकें। सांसदों को पूर्वोत्तर में चल रहे विद्युतीकरण, दोहरीकरण और नई लाइन परियोजनाओं की स्थिति के बारे में भी अवगत कराया। लामडिंग से डिब्रूगढ़ वाया शिमलगुड़ी एवं तिनसुकिया तक दोहरीकरण का कार्य भी प्रक्रियाधीन है। उन्होंने प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र खोले जाने का भी उल्लेख किया।
महाप्रबंधक ने बताया कि न्यू तिनसुकिया रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना (एबीएसएस) के तहत पुनर्विकसित किया जा रहा है। उन्होंने सांसदों को तिनसुकिया मंडल के क्षेत्राधिकार के अधीन होलोंगपार वन्यजीव अभयारण्य में एक कृत्रिम कैनोपी पुल के प्रावधान के बारे में भी जानकारी दी, ताकि वृक्षीय जीव-जन्तु रेलवे पटरियों को सुरक्षित रूप से पार कर सकें। उन्हाेंने उपस्थित संसद सदस्यों को अत्याधुनिक, एआई-आधारित इंट्रुज़न डिटेक्शन सिस्टम (आईडीएस) से भी अवगत कराया, जो रेल पटरियों को पार करते समय हाथियों के बारे में भी सूचित करेगा, जिससे हाथियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। इसके साथ-साथ पटरियों के पास हाथियों की आवाजाही का सटीक पता लगाने और निवारक कार्रवाई के लिए लोको पायलटों और स्टेशन मास्टरों को सही समय पर अलर्ट भी करेगा।
सांसदों से अनुरोध किया गया कि वे अवैध अतिक्रमणों को हटाने, अनधिकृत क्रॉसिंग को बंद करने, समपार फाटकों को बंद करने आदि में सहयोग करें ताकि सुरक्षा में सुधार हो सके और विभिन्न विकास कार्य किए जा सकें। इस बैठक में होने वाले विचार-विमर्श से रेलवे को इस क्षेत्र के लोगों के लिए रेलवे की विकास योजनाओं को अंतिम रूप देने में काफी मदद मिलेगी। महाप्रबंधक ने कहा कि प्रस्तावों को तैयार करते समय संसद सदस्यों द्वारा व्यक्त किए गए सुझावों और विचारों पर उचित कार्रवाई किए जाएंगे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल