फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने की बैठक

234 Views
गुवाहाटी, 14 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने तीन दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश तथा मिजोरम में मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आपसी सहयोग पर बल दिया।
सोशल मीडिया एक्स पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया कि आज मुख्यमंत्री लालदुहोमा के साथ नगालैंड सरकार के अधिकारियों और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक सार्थक बैठक हुई। उन्होंने कहा कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता, आदिवासी संस्कृति और हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध इस राज्य में वाणिज्य और व्यापार के नए क्षेत्रों की खोज करने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सार्थक सहयोग के माध्यम से हम मिलकर मिजोरम को सफलता और समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आज आइजोल में मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा से मिलकर वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मिजोरम के लिए समावेशी और सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए आगे भी सहयोग करने की आशा व्यक्त की है।
एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में सिंधिया ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के साथ प्रदेश सरकार के अधिकारियों और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के अपने दल के सदस्यों के साथ एक सार्थक बैठक हुई। उन्होंने कहा कि गहन विचार-विमर्श के माध्यम से, हमने विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की स्थिति पर चर्चा की। नए व्यवसाय और निवेश क्षेत्रों की खोज की और भविष्य के लिए विकास की रूपरेखा तैयार की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, जैसा कि हम 2047 तक विकसित भारत की कल्पना करते हैं, हम विकसित अरुणाचल की भी कल्पना करते हैं, जो नए अवसरों, विकास और संभावनाओं से भरपूर हो।
उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के तीन दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे का आज दूसरा दिन है। सिंधिया बुधवार की देर शाम इटानगर पहुंचे। इटानगर पहुंचने पर उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा राज्य के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें की। इस यात्रा के दौरान सिंधिया अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के साथ ही नगालैंड और त्रिपुरा का भी दौरा करेंगे। इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठकें करेंगे। सिंधिया अगरतला में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। वे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माणिक साहा के साथ भी समीक्षा बैठक करेंगे‌। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया अपनी इस यात्रा के दौरान मेघालय जाएंगे, जहां वे री-भोई जिले में चेरी ब्लॉसम महोत्सव-2024 में भाग लेंगे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल