फॉलो करें

शिलचर में कांग्रेस का विरोध मार्च पुलिस ने रोका, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद माहौल गरम

253 Views
शिलचर, 20 दिसंबर (रिपोर्ट: रानू दत्त):
गुवाहाटी के बाद अब शिलचर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध मार्च पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ता मृदुल इस्लाम की हत्या की निष्पक्ष जांच और गुवाहाटी में पुलिस लाठीचार्ज एवं आंसू गैस के इस्तेमाल के खिलाफ शुक्रवार को शिलचर जिला कांग्रेस ने एक विशाल जुलूस निकाला।
जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं का यह मार्च शिलचर जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ। सर्वधर्म सभा और श्रद्धांजलि समारोह के बाद शुरू हुए इस जुलूस को काछार पुलिस ने कार्यालय के बाहर ही रोक दिया। इसके बाद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और हिंसक झड़प हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
गुवाहाटी जिला अध्यक्ष अभिजीत पाल ने शिलचर की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता मृदुल इस्लाम की हत्या की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर आंदोलन को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस बल का इस्तेमाल कर लोकतांत्रिक विरोध को रोका नहीं जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस आने वाले दिनों में और बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेगी। इस आंदोलन में विधायक मिस्बाहुल इस्लाम लश्कर, पूर्व मंत्री अजीत सिंह और महिला कांग्रेस प्रभारी फरीदा परवीन समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सेवादल, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के सदस्य भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगी।
(रिपोर्ट: रानू दत्त)

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल