फॉलो करें

दुमदुमा में मोरान छात्र संस्था का 57 वां केन्द्रीय स्थापना दिवस 5 मई से ।

302 Views
तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया।
दुमदुमा प्रेरणा भारती 27 फरवरी :– दुमदुमा में मोरान छात्र संस्था का 57 वां केन्द्रीय स्थापना दिवस आगामी 5 मई से तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा । इसके लिए दुमदुमा खेल मैदान में एक सार्वजनिक सभा आयोजित कर एक आयोजन समिति का गठन किया गया । भूमिपुत्र मोरान जनगोष्ठी के छात्र संगठन अखिल असम मोरान छात्र संस्था ने आगामी 5 मई को 57 वां स्थापना दिवस मनाएगी। इसी संदर्भ में दुमदुमा खेल मैदान में एक सभा आयोजित कर आगामी 5 ,6 और 7 मई को तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों के साथ स्थापना दिवस नगर खेल मैदान में मनाने का निर्णय लिया गया । इस सभा में एक मजबूत आयोजन समिति का गठन किया गया। जिसमें मुलेन्द्र मोरान को सभापति , प्रबोध बोरा को मुख्य सचिव तथा तपन मोरान को कोषाध्यक्ष बनाया गया।  अखिल असम मोरान छात्र संस्था के सभापति पलिन्द्र बोरा के सभापतित्व में आयोजित सभा में दुमदुमा के  जातीय जनगोष्ठीय संगठनों , दुमदुमा  प्रेस क्लब, साहित्य सभा , व्यापारिक संस्थानो के नेतृत्वबिंद तथा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल