फॉलो करें

केन्द्रीय विद्यालय एन आई टी, शिलचर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न

116 Views
प्रे.स. शिलचर, 28 फरवरी: केन्द्रीय विद्यालय एन आई टी, शिलचर में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विज्ञान के प्रति जागरूकता और रुचि को बढ़ावा देने के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य महोदय श्री सुनील गुप्ता के द्वारा  डॉ. सी.वी. रमन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी विज्ञान के क्षेत्र में महान उपलब्धियों को नमन करने के साथ हुई।
उसके पश्चात विज्ञान दिवस मनाए जाने और रमन प्रभाव पर कक्षा सातवीं अ की छात्रा अनुष्का पाण्डेय के द्वारा दिए गए प्रभावी भाषण ने सभी का ध्यान आकर्षित किया ।
प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विज्ञान ज्योति संगोष्ठी, विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम) और युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम में शानदार उपलब्धि के लिए कक्षा 10 ‘अ’ छात्रा की अक्षिता नुनिया, अजिता एस एस, कक्षा 9अ छात्र प्रियोश आचार्या, मुमीन अहमद चौधरी और कक्षा 6अ जिदान रेदवान चौधरी को प्राचार्य महोदय द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर भिन्न-भिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विज्ञान की रोचक प्रयोग को विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों के सामने कर उन्हें विज्ञान विषय के प्रति रोमांचित और जिज्ञासु किया। विज्ञान प्रदर्शनी और पोस्टर निर्माण आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य महोदय ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और आयोजकों को बधाई दी तथा विज्ञान के प्रति रुचि और नवाचार की भावना को बनाए रखने का संदेश दिया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल