फॉलो करें

दुमदुमा में मां संतोषी माता मंदिर का रजत जयंती दो दिवसीय समारोह 17 मार्च से।

429 Views

दुमदुमा प्रेरणा भारती 13 मार्च :– दुमदुमा के कुम्हार पट्टी में स्थित मां संतोषी माता के मंदिर के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर दिव्य रजत जयंती समारोह आगामी 17 मार्च से दो दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जाएगा। मां संतोषी माता के मंदिर का रजत जयंती समारोह आगामी 17 एवं 18 मार्च को दो दिवसीय कार्यसूची के साथ आयोजित करने की तैयारियां अपने अंतिम चरण में है । रजत जयंती समारोह का शुभारंभ 17 मार्च सोमवार को कलश यात्रा से किया जाएगा। नगर के कोलियापानी स्थित नदी घाट से 108 कलशों में जल लेकर एवं हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात कलश यात्रा प्रातः दस बजे प्रारंभ होगी ।  108 महिलाओं द्वारा कलश लेकर  नगर भ्रमण करते हुए  कुम्हारपट्टी स्थित संतोषी माता मंदिर में जाकर समापन होगी । कलश यात्रा  झांकियों एवं गाजे-बाजे के साथ  पूजा स्थल पर पहुंचेंगी ।कलश यात्रा में हिस्सा लेने के लिए पुरूषों को कुर्ता पजामा एवं महिलाओं , युवतियों को लाल पीली साड़ी या सलवार सूट पहन कर आने का अनुरोध किया गया है और इसी दिन संध्या समय माकुम सत्संग मंडल द्वारा मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । कार्यक्रम के दुसरे दिन 18 मार्च मंगलवार को संतोषी माता मंदिर प्रांगण में संतोषी मां की कथा एवं दोपहर ग्यारह बजे आरती की जायेगी  ।  तत्पश्चात  संध्या नगर के मारवाड़ी पंचायती भवन में संध्या 7 बजे से कानपुर से आमंत्रित श्रीमती मन्नत शर्मा द्वारा एवं डिब्रूगढ़ से श्री श्याम परिवार द्वारा 8.30 बजे से भजनों की अमृत वर्षा की जायेगी । इस अवसर पर माता का अमृत भंडारा प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी । उल्लेखनीय है कि दुमदुमा के विशिष्ट  समाजसेवी  स्वर्गीय शीव प्रसाद मुरारका  के अथक प्रयासो से नगर के विशिष्ट समाजसेवी युवा व्यवसायी राजकुमार गाड़ोदिया के धर्म परायण माता-पिता स्वर्गीय परमेश्वरी देवी – मोहन लाल गाड़ोदिया ने नगर के कुम्हार पट्टी में मां संतोषी माता के मंदिर का निर्माण सन् 2000 में कराया था। तब से निरंतर पूजा अर्चना की जाती है और प्रत्येक वर्ष वार्षिक उत्सव मनाया जाता रहा है । इस वर्ष मंदिर स्थापना के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इस आयोजन के संयोजक राज कुमार गाड़ोदिया एवं परिवार ने सभी भक्तों को इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का आह्वान किया है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल