फॉलो करें

वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ कछार के सोनाई में मुस्लिम समुदाय का जोरदार विरोध प्रदर्शन

346 Views

प्रे.स. सोनाई, 5 अप्रैल: वक्फ संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग को लेकर असम के कछार जिले के सोनाई में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शनिवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन असम ओवैसी फैंस क्लब की अगुवाई में तथा विभिन्न संगठनों के सहयोग से आयोजित किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने वक्फ बिल को मुस्लिम समुदाय के हितों के खिलाफ बताते हुए तत्काल इसे रद्द करने की मांग की। जब विरोध जताने के लिए जुलूस निकाला गया, तो पुलिस ने उसे बीच रास्ते में ही रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी सोनाई फुटबॉल मैदान में एकत्र होकर हाथों में तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी भी की गई।

विरोध सभा में वक्ताओं ने सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए इसे मुस्लिम समाज के धार्मिक और सामाजिक अधिकारों पर हमला करार दिया। सभा के अंत में प्रदर्शनकारियों की ओर से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें वक्फ संशोधन विधेयक को तुरंत रद्द करने की मांग की गई।

इस विरोध सभा में पूर्व विधायक अताउर रहमान मजारभुइया भी उपस्थित थे। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि इस विवादास्पद विधेयक को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। सभा को ओवैसी फैंस क्लब के अध्यक्ष बापन राज बरभुइया समेत कई अन्य सामाजिक नेताओं ने भी संबोधित किया।

(रिपोर्ट: प्रेरणा भारती दैनिक, काछार ब्यूरो)

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल