फॉलो करें

नेपाल में शिक्षकों की सोमवार से देशव्यापी हड़ताल, सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

378 Views

काठमांडू, 06 अप्रैल (हि.स.)। नेपाल सरकार के शिक्षा और शिक्षकों से संबंधित नए कानून को लेकर देशभर के शिक्षकों ने हड़ताल की घोषणा की है। पिछले तीन दिनों से लगातार काठमांडू में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने रविवार को सरकार की उदासीनता के विरोध में सोमवार से आम हड़ताल करने की घोषणा की है।

धरना-प्रदर्शन के चौथे दिन नेपाल शिक्षक महासंघ ने आज एक बयान में सोमवार से देशव्यापी शिक्षण संस्थानों में हड़ताल की घोषणा करते हुए कहा कि सभी सरकारी तथा निजी विद्यालयों में सोमवार से पठन-पाठन का कार्य नहीं होगा। महासंघ ने नई शिक्षा नीति नहीं लाने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है। काठमांडू के माहिती घर से लेकर बागेश्वर तक देश भर से आए शिक्षकों ने आज भी प्रदर्शन को जारी रखा।

नेपाल शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष लक्ष्मी किशोर सूबेदी ने देशभर के शिक्षकों से पठन-पाठन का काम छोड़कर इस विरोध प्रदर्शनमें शामिल होने का आह्वान किया है। इसी के चलते हाल ही में दसवीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तर पुस्तिका की जांच भी रोक दी गई है। नेपाल शिक्षक महासंघ की इस आम हड़ताल को देश के निजी तथा सरकारी विद्यालयों के संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल