फॉलो करें

पाकिस्तानियों को जारी वीजा रद्द, अटारी-वाघा बार्डर से लौटने की हुई शुरुआत

288 Views

नई दिल्ली. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के क्रम में भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल प्रभाव से वीजा सेवाएं निलंबित करने का निर्णय लिया है. भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल 2025 से रद्द कर दिए गए हैं. विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल 2025 तक वैध होंगे.

मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को संशोधित वीजा की अवधि समाप्त होने से पहले भारत छोड़ देना होगा. भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा करने से बचने की सख्त सलाह दी जाती है. वर्तमान में पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों को भी जल्द से जल्द भारत लौटने की सलाह दी जाती है. केंद्र सरकार की 48 घंटे की समय-सीमा के बाद कई पाकिस्तानी नागरिक आज अमृतसर में अटारी-वाघा बार्डर मार्ग से स्वदेश लौटने लगे. बढ़ते तनाव के बीच सरकार द्वारा निर्देश जारी किए जाने के ठीक एक दिन बाद यह प्रस्थान हुआ. दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के जवाब में, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई.

केंद्र ने कई कड़े कदमों की घोषणा की. इनमें पाकिस्तानी सैन्य अताशे को निष्कासित करना 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करना और हमले के सीमा पार संबंधों का हवाला देते हुए अटारी एकीकृत चेक पोस्ट को तत्काल बंद करना शामिल है. आज सुबह  कई पाकिस्तानी परिवार अटारी-वाघा भूमि मार्ग से घर लौटने के लिए अमृतसर में एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) पर पहुंचे. कराची के एक परिवार ने बताया कि वे रिश्तेदारों से मिलने दिल्ली आए थे. परिवार के एक सदस्य के हवाले से बताया कि 15 अप्रैल को यहां (भारत) आए थे और आज हम घर लौट रहे हैं. हालांकि हमारे पास 45 दिनों का वीजा था. पहलगाम आतंकी हमले के बारे में पूछे जाने पर पाकिस्तानी नागरिक ने जवाब दिया. जिसने भी यह किया है वह पूरी तरह से गलत है. हम दोनों देशों के बीच आपसी भाईचारा और दोस्ती चाहते हैं. एक अन्य पाकिस्तानी पर्यटक मंसूर ने कहा कि वह 15 अप्रैल को 90 दिन के वीजा पर अपने परिवार के साथ भारत आया था. पहलगाम हमले की निंदा करते हुए मंसूर ने कहा कि हम आज घर लौट रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल