फॉलो करें

मिजोरम सीमा से सटे चेरागी जिला परिषद सीट पर भाजपा प्रत्याशी पंकज राय शर्मा की भारी जीत की उम्मीद, जनता में उत्साह

416 Views

हीरक बनिक, रामकृष्णनगर , 8 मई: श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधानसभा अंतर्गत मिजोरम सीमा से सटे चेरागी जिला परिषद क्षेत्र में इस बार भाजपा प्रत्याशी पंकज राय शर्मा की भारी मतों से जीत तय मानी जा रही है। क्षेत्र के स्थानीय लोगों का कहना है कि पंकज राय शर्मा एक योग्य, ईमानदार और जनसेवाभावी नेता हैं, जिनसे उन्हें विकास की अपार उम्मीदें हैं।

गौरतलब है कि पंकज राय शर्मा के पिता, दिवंगत द्विजेंद्र राय शर्मा, पिछली बार इसी सीट से निर्वाचित हुए थे, लेकिन दुर्भाग्यवश वे अपने कार्यकाल को पूरा नहीं कर सके। स्वास्थ्यगत कारणों से उनका असामयिक निधन हो गया। अपने पिता की अधूरी योजनाओं को पूर्ण करने के उद्देश्य से ही पंकज राय शर्मा इस बार भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं।

2 मई को बराक घाटी में पंचायत चुनाव हो चुके हैं और 11 मई को इसके परिणाम घोषित होंगे। चेरागी जिला परिषद क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 47,000 है, जिसमें विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के पंकज राय शर्मा और कांग्रेस के कुबेर यादव के बीच माना जा रहा है। दोनों ही उम्मीदवार स्थानीय और जनता के बीच लोकप्रिय हैं, फिर भी लोगों का रुझान भाजपा प्रत्याशी पंकज राय शर्मा की ओर अधिक देखा जा रहा है।

चेरागी क्षेत्र के निवासियों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पंकज राय शर्मा न केवल पेशे से एक सफल अधिवक्ता हैं, बल्कि वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी जुड़े रहे हैं और अब भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके पिता ने अपने छोटे से कार्यकाल में भी क्षेत्र में कई जरूरी कार्य शुरू किए थे, जिन्हें अब उनके पुत्र पूरा करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कांग्रेस के शासनकाल में चेरागी क्षेत्र उपेक्षित रहा और बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव रहा। लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद मिजोरम सीमा से सटे इस दुर्गम क्षेत्र में भी विकास की रौशनी पहुँची है। पंकज राय शर्मा को लेकर क्षेत्र में एक नई आशा जगी है कि वे न केवल अपने पिता के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे, बल्कि चेरागी क्षेत्र को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

इस बार यदि वे विजयी होते हैं, तो जनता को विश्वास है कि चेरागी क्षेत्र में अधूरे कार्यों का समापन होगा और विकास की गति और तेज होगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल