फॉलो करें

मिहिर कांति सोम की तत्परता से बाढ़ में डुबे मृतक के परिवार को मिला 4 लाख का चेक

357 Views

प्रेरणा भारती, उदारबंद, 7 जून:
उदारबंद के विधायक मिहिर कांति सोम अपने कार्यों से एक सच्चे जनप्रतिनिधि की मिसाल पेश कर रहे हैं। उनके लिए “कर्म ही धर्म है” — यही सिद्धांत उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित रखता है।

हाल ही में उदारबंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत छोटा दूधपातिल गांव निवासी पुलिन राय की 3 जून को बाढ़ के पानी में डूबने से दुखद मृत्यु हो गई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही विधायक मिहिर कांति सोम ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर शोकसंतप्त परिवार को सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने की पहल की।

महज तीन दिनों के भीतर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के विशेष राहत कोष से ₹4 लाख की अनुदान राशि स्वीकृत कर दी गई। शुक्रवार को विधायक मिहिर कांति सोम स्वयं मृतक पुलिन राय के घर पहुंचे और उनके परिजनों को यह अनुदान स्वीकृति पत्र सौंपा।

इस अवसर पर विधायक ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रशासन और सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल