फॉलो करें

दुमदुमा में भयंकर हत्या काण्ड। पति ने की पत्नी हत्या । गण प्रहार से हत्याकारी घायल पति की भी मृत्यु। अंचल में सनसनी।

265 Views

दुमदुमा प्रेरणा भारती 9 जून:-तिनसुकिया जिला के दुमदुमा अंचल में आज एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करने से अंचल में सनसनी फ़ैल गई है ।   मिली जानकारी के अनुसार दुमदुमा पुलिस थाना अंतर्गत बिसाकोपी चाय बागान के फटीकजान में आज सुबह करीबन 8.30 बजे एक युवती चाय बागान में काम करने के लिए जा रही थी कि रास्ते में  पति ने धारदार हथियार से युवती की निर्मम हत्या कर दी । आज सुबह करीबन 8.30 बजे बिसाकोपी फटीकजान  37 न लाइन निवासी प्रमीला तांती (25 वर्ष ) चाय बागान में काम करने के लिए जा रही थी कि रास्ते में उसके पति बिमल तांती (30)  ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे घटना स्थल पर ही प्रमिला तांती की मृत्यु हो गई । इस घटना को प्रत्यक्ष कर चाय बागान में काम कर रहे कुछ श्रमिकों ने पत्नी के हत्याकारी बिमल तांती को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की खबर मिलते ही दुमदुमा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर हत्याकारी बिमल तांती को घायल अवस्था में उद्धार कर तिनसुकिया चिकित्सालय में भेज दिया किन्तु चिकित्सालय पहुंचेने से पहले ही पत्नी के हत्यारे बिमल तांती की मृत्यु हो गई । बताया जा रहा है प्रमीला तांती गर्भवती थी। संदेह किया जा रहा है कि घरेलू कलह की वजह से इस घटना को अंजाम दिया है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल