फॉलो करें

शिलचर की हिंदू बहुल बस्तियों की जलजमाव समस्या दूर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: दीपायन चक्रवर्ती

180 Views

हिबजुर रहमान बरभूइया, शिलचर, 12 जून:

शिलचर विधानसभा क्षेत्र के मेहरपुर शिवालिक पार्क के 9 नंबर लेन में गुरुवार को असम सरकार के एसओपी-डी पैकेज के तहत 50 लाख रुपये की लागत से लगभग 380 मीटर लंबी सड़क और दोनों ओर नालियों सहित ड्रेनेज निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह कार्य स्थानीय विधायक दीपायन चक्रवर्ती की विशेष पहल पर आरंभ हुआ है।

इस अवसर पर आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दीपायन चक्रवर्ती मौजूद थे। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के न्यू शिलचर मंडल अध्यक्ष दुलाल दास, वरिष्ठ भाजपा नेता भोला नाथ यादव, प्रसेनजीत राय, स्वप्ना सोम, अभियंता शुभाशीष राय, समीर कुमार दास सहित कई गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित थे।

सभा की शुरुआत में विधायक दीपायन चक्रवर्ती को पारंपरिक उत्तरिय व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार का प्रमुख लक्ष्य है—सभी नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना। उन्होंने कहा कि शिलचर शहर की प्रत्येक सड़क पर कार्य हुआ है और यह आज की सरकार की पारदर्शिता का प्रमाण है कि शिलान्यास के साथ-साथ कार्य भी शुरू हो जाता है, न कि कांग्रेस सरकार की तरह जहाँ केवल पत्थर लगे लेकिन काम कभी नहीं हुए।

विधायक ने विशेष रूप से कहा कि शिलचर की हिंदू बहुल सभी बस्तियों को जलजमाव से मुक्त करना राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है और इस दिशा में लगातार काम हो रहा है।

इस मौके पर भाजपा नेता दुलाल दास ने बताया कि न्यू शिलचर क्षेत्र की लगभग 90% सड़कें, फुटपाथ और नालियों का निर्माण कार्य या तो पूर्ण हो चुका है या अंतिम चरण में है। इसके पूरा हो जाने पर जनता को वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी।

स्थानीय निवासी समीर कुमार दास ने कहा कि डिलिमिटेशन से पहले यह सड़क सोनाई विधानसभा क्षेत्र में आती थी और वर्षों तक उपेक्षित रही। कई विधायकों से गुहार लगाने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं हुई। लेकिन अब, शिलचर क्षेत्र में शामिल होने के बाद विधायक दीपायन चक्रवर्ती ने न केवल ध्यान दिया, बल्कि शीघ्र ही कार्य शुरू भी कराया। 9 नंबर लेन के निवासी उनके इस कार्य से अत्यंत प्रसन्न हैं और भविष्य में भी उन्हें अपना प्रतिनिधि देखना चाहते हैं।

सभा का संचालन मिथुन राय ने किया, जबकि जयदीप चक्रवर्ती, देवाशीष राय, प्रदीप गोयला और सुधीप्त देव राय सहित कई लोग उपस्थित थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल