फॉलो करें

शिलचर के दूधपातिल पूर्ब ग्राम में भीषण अग्निकांड, एक घर पूरी तरह जलकर खाक

204 Views

शिलचर शहर से सटे दूधपातिल पूर्ब ग्राम में शुक्रवार रात एक भीषण अग्निकांड में एक एकमंजिला घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना रात करीब 9:10 बजे घटी, जब अचानक घर में आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं, लेकिन रास्ता संकरा होने के कारण सभी गाड़ियाँ घर तक नहीं पहुँच सकीं। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पाने की कोशिश की। दमकल कर्मियों ने भी पानी डालकर आग को पूरी तरह बुझाने का प्रयास किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस घर में आग लगी वह तपु नाथ नामक व्यक्ति का है, जो चार भाइयों के साथ रहते हैं और व्यवसाय से जुड़े हैं। आग से घर के अंदर की सभी सामग्री जलकर राख हो गई। आग लगने के कारण और कुल नुकसान का आकलन अब तक नहीं हो सका है। अग्निकांड से परिवार पूरी तरह सदमे में है और मीडिया से बात करने की स्थिति में नहीं हैं।

प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल