फॉलो करें

चार दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, 300 प्रतिभागियों को पुरस्कृत

499 Views

शिलचर | 21 जुलाई 2025-बराक वैली न्यूजपेपर ओनर्स एसोसिएशन द्वारा स्व. सनत कुमार कोइरीताज उद्दीन बड़भूइयादेबोल अधिकारी और संजय सरदार की स्मृति में गत दो महीनों से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को शिलचर गांधी भवन में दिन-रात चलने वाला भव्य सांस्कृतिक समारोह संपन्न हुआ।

दिन के प्रथम भाग में आयोजित हुआ “इंटर-बराक स्कूल गान एवं नृत्य प्रतियोगिता”, जिसमें आठ स्कूल समूहों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोतोष धर ने दीप प्रज्वलन कर किया। स्वागत भाषण में उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया।

प्रतियोगिता की शुरुआत रवींद्र संगीत से हुई, जिसमें निर्णायक के रूप में प्रसिद्ध संगीत विशेषज्ञ विश्वजीत रायचौधुरी उपस्थित थे। इसके पश्चात हुई लोकनृत्य प्रतियोगिता, जिसे नवनीता दे और देवस्मिता दे ने आंका। पूरे कार्यक्रम का संचालन अनुपम दे ने किया।

सांझ के समय दीप प्रज्वलन के साथ सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ हुआ, जिसमें क्षेत्र के प्रतिष्ठित साहित्यकार और पत्रकार अतिन दास, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक हरण दे, एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष चंद, तथा पूर्व नगर आयुक्त साधन पुरकायस्थ उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिन दास ने कहा, “समाचार पत्र केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के निर्माण में उसकी गहन भूमिका होती है। बिना प्रेस के कोई भी देश चल नहीं सकता।” उन्होंने संगठन के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

प्रतियोगिताओं के अंत में कुल 38 प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार और ट्रॉफियों से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि कुछ सप्ताह पूर्व एसोसिएशन द्वारा टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। इस तरह अब तक कुल 300 से अधिक प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया है।

इस पूरे आयोजन में स्टार सीमेंटदैनिक अविचारकछार टाइम्ससत्यवार्तायुवा दर्पणपूर्वश्री और द शिलचर टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित मीडिया समूहों और संस्थाओं का सक्रिय सहयोग रहा।

बराक वैली न्यूजपेपर ओनर्स एसोसिएशन की यह पहल न केवल दिवंगत पत्रकारों के प्रति श्रद्धांजलि है, बल्कि क्षेत्र की नई पीढ़ी को संस्कृति और सृजनात्मकता की ओर प्रेरित करने का एक सराहनीय प्रयास भी है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल