फॉलो करें

रामकृष्णनगर: विधायक विजय ने विकलांग जरूरतमंदों के बीच वितरित किए व्हीलचेयर, कान की मशीन और दृष्टि सहायक यंत्र

489 Views

रामकृष्णनगर, 30 जुलाई-रामकृष्णनगर में विकलांगों के लिए एक सराहनीय कदम उठाते हुए क्षेत्रीय विधायक विजय मलाकार ने बुधवार को रामकृष्णनगर बाल विकास परियोजना कार्यालय के प्रांगण में 25 जरूरतमंद दिव्यांगों के बीच व्हीलचेयर, कान की मशीनें तथा दृष्टि सहायक उपकरण वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक विजय मलाकार ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और असम की हिमंत बिस्व शर्मा सरकार दिव्यांगजनों के लिए लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है, जिससे अब तृणमूल स्तर पर भी लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

विधायक ने कहा, “आज मुझे अत्यंत संतोष और खुशी हो रही है कि सरकार की योजनाएं सही लोगों तक पहुँच रही हैं। पहले जो लाभार्थी होते थे, उन्हें जो उपकरण मिलते थे, उनकी गुणवत्ता इतनी खराब होती थी कि वे घर पहुंचने से पहले ही खराब हो जाते थे। अब सरकार उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण उपलब्ध करवा रही है। बैटरी चालित ट्रायसाइकिल आज एक बड़ा उदाहरण है, जिससे दिव्यांगजन बिना किसी पर निर्भर हुए स्वतंत्र रूप से चल-फिर सकते हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि सामाजिक कल्याण विभाग की मंत्री अजंता नेओग ने विधायकों से आग्रह किया है कि वे विभागीय गतिविधियों में रुचि लें और योजनाओं की निगरानी करें, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों तक सहायता पहुँच सके।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण सीडीपीओ गोकुल शर्मा ने दिया। इस अवसर पर रामकृष्णनगर नगर परिषद की चेयरपर्सन प्रतिमा नाथभाजपा के भूमिजिला उपाध्यक्ष विश्वतोष सेनभैरवनगर जिला परिषद सदस्य राजेश दासवार्ड कमिश्नर संदीप दत्ताबाल विकास परियोजना के यूडी-कम-अकाउंटेंट कमल कांति देवजूनियर असिस्टेंट राजीव देव रायब्लॉक कोऑर्डिनेटर अनिमेष दाससुपरवाइज़र संगीता मोहंती, गीतश्री सिन्हा और पूर्णिमा कालोआर भी उपस्थित रहे।

इस तरह की पहल सरकार की सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाती है और समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक अहम कदम है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल