फॉलो करें

शिलचर विसर्जन घाट पर दिल दहला देने वाला हादसा: मनसा देवी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बराक नदी में डूबे तीन युवक, एक अब भी लापता

132 Views

शिलचर, 31 जुलाई: शिलचर सदर के प्रसिद्ध विसर्जन घाट पर बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। मनसा देवी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बराक नदी में तीन युवक डूब गए। स्थानीय लोगों और बचाव दल की तत्परता से दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तीसरे युवक – लिंग रोड निवासी 30 वर्षीय गौरांग घोष – अब तक लापता हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के रांगिरखाड़ी क्षेत्र के एक घर में पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालु मनसा प्रतिमा को विसर्जन के लिए नदी किनारे ले गए थे। प्रतिमा विसर्जन के समय अचानक गौरांग घोष, उनके भाई और एक अन्य युवक नदी की तेज धार में बह गए। मौके पर हड़कंप मच गया और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया।

स्थानीय लोगों की मदद से दो युवकों को बचा लिया गया, लेकिन गौरांग घोष का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम और गोताखोरों को मौके पर भेजा गया है। लापता युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन तेजी से जारी है।

कछार जिले के पुलिस अधीक्षक नुमल महत्ता ने बताया कि लापता युवक की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। अंतिम समाचार मिलने तक गौरांग घोष की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह हादसा एक बार फिर विसर्जन के समय सुरक्षा इंतज़ामों की समीक्षा की आवश्यकता को उजागर करता है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल