फॉलो करें

हाइलाकांदी तृणमूल कांग्रेस ने की खराब सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग, आंदोलन की चेतावनी

140 Views

हाइलाकांदी, 14 अक्टूबर:
हाइलाकांदी जिले के अलगापुर-काटलीछोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर तीनमाथा से लेकर उत्तर नारायणपुर किटाखाल पुल तक सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। इस मार्ग की खस्ताहाल स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसी मुद्दे को लेकर आज हाइलाकांदी जिला तृणमूल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विलायत हुसैन बरभुईया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला आयुक्त अभिषेक जैन से मुलाकात की और सड़क के शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

जिला आयुक्त से मुलाकात के बाद आयोजित पत्रकार सम्मेलन में अध्यक्ष बरभुईया ने कहा कि, “मोहनपुर तीनमाथा से उत्तर नारायणपुर किटाखाल पुल तक की सड़क वर्षों से जर्जर पड़ी है। जनता की परेशानी देखते हुए हमने प्रशासन से तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है।”

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो जिला तृणमूल कांग्रेस व्यापक आंदोलन शुरू करेगी।

बरभुईया ने यह भी कहा कि पार्टी जनता के हित में सड़क, बिजली और बुनियादी सुविधाओं को लेकर निरंतर आवाज उठाती रहेगी।

— प्रेरणा भारती संवाददाता, हाइलाकांदी

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल