फॉलो करें

मध्य देशीय वैश्य महासभा युवा समिति द्वारा लाचित घाट पर छठ ब्रतधारियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन

271 Views

मध्य देशीय वैश्य महासभा युवा समिति द्वारा लाचित घाट पर छठ ब्रतधारियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन

गुवाहाटी, 27 अक्टूबर (प्रेरणा भारती):
छठ महापर्व के पावन अवसर पर मध्य देशीय वैश्य महासभा युवा समिति की ओर से लाचित घाट पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गुवाहाटी महानगर अध्यक्ष श्री शिव प्रसाद गुप्ता तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लाल देव साह उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान असम के लोकप्रिय गायक स्वर्गीय जुबिन दा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत समिति के सदस्यों ने घाट पर उपस्थित होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा देश की प्रगति की कामना की।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ब्रतधारियों के लिए पेयजल, प्रसाद वितरण, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था की गई। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन समाज के उत्थान और एकता के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

सभी उपस्थित सदस्यों ने ब्रतधारियों की मनोकामना पूर्ण होने तथा सभी के कल्याण की मंगल कामना की।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल