फॉलो करें

श्रीमती वीणा पानी मिश्रा बनीं भारतीय जनता महिला मोर्चा चातला मंडल की सभानेत्री, क्षेत्र में हर्ष की लहर

195 Views

श्रीमती वीणा पानी मिश्रा बनीं भारतीय जनता महिला मोर्चा चातला मंडल की सभानेत्री, क्षेत्र में हर्ष की लहर

काछार: भारतीय जनता महिला मोर्चा चातला मंडल की नई सभानेत्री के रूप में श्रीमती वीणा पानी मिश्रा की नियुक्ति से क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल है।

महिला मोर्चा की जिला सभानेत्री सुष्मिता पुरकायस्थ के हस्ताक्षर तथा जिला अध्यक्ष रूपम शाह की स्वीकृति से जारी सूची में श्रीमती मिश्रा का नाम औपचारिक रूप से घोषित किया गया।

नए दायित्व की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने श्रीमती मिश्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें हार्दिक बधाई दी। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में चातला मंडल में महिला मोर्चा और अधिक सशक्त व सक्रिय भूमिका निभाएगा।

श्रीमती वीणा पानी मिश्रा ने कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल