फॉलो करें

बिप्रजीत देव बने चैम्पियन, असम के पैरालंपिक खेल जगत को किया गौरवान्वित

119 Views

द्वितीय नॉर्थ-ईस्ट पैरा स्पोर्ट्स मीट, गुवाहाटी में हासिल की शानदार जीत

असम के प्रतिभाशाली पैरा खिलाड़ी बिप्रजीत देव ने गुवाहाटी में आयोजित द्वितीय नॉर्थ-ईस्ट पैरा स्पोर्ट्स मीट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। असम पैरालंपिक एसोसिएशन की सहयोगिता और वीसी उदयाचल ट्रस्ट के आयोजन में हुए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में बिप्रजीत ने फाइनल मुकाबले में सिक्किम के राजेन तामांग को 3-0 के एकतरफा अंतर से पराजित कर चैंपियनशिप पर कब्ज़ा जमाया।

फाइनल मैच में बिप्रजीत ने पूरी तरह दबदबा दिखाया। सेट स्कोर क्रमशः 11-2, 11-2 और 11-3 रहा, जो उनके शानदार नियंत्रण और दक्षता की स्पष्ट मिसाल है। इस जीत के साथ बिप्रजीत ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता और निरंतर प्रगति का दमदार परिचय दिया है।

जीत के बाद बिप्रजीत अब उत्साहित मन से नेहरू स्टेडियम में आज से शुरू होने वाली अंतर-जिला चैंपियनशिप में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं। सिलचर डीएसए टेबल टेनिस अकादमी के कोच शुभाशीष चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में मिली मेहनत और प्रशिक्षण इस सफलता में साफ दिख रहा है। साथ ही पार्थ देव के योगदान का भी विशेष रूप से उल्लेख किया जा रहा है।

बिप्रजीत की इस उज्ज्वल उपलब्धि से शिलचर और समूचा असम गर्व महसूस कर रहा है। खेल प्रेमियों और समर्थकों ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। आने वाले टूर्नामेंटों में उनसे और भी बड़ी उपलब्धियों और सम्मान की उम्मीद की जा रही है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल