फॉलो करें

समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं की शक्ति जगाने का कार्य कर रही है एबीवीपी: श्याम मोघा

172 Views

हाइलाकांदी, 5 दिसंबर (शंकरी चौधुरी): लोगों के भीतर अपार शक्ति होती है, आवश्यकता है उसे पहचानने, प्रशिक्षित करने और सही दिशा में मार्गदर्शन देकर समाज व राष्ट्र निर्माण में लगाने की। यह बात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर-पूर्व क्षेत्रीय दायित्वधारी श्याम मोघा ने कही।

बुधवार रात हाइलाकांदी में आयोजित शुभेच्छा विनिमय कार्यक्रम में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि आज देशभर में 10 करोड़ से अधिक लोग समाज निर्माण के कार्य में जुटे हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे भी आगे आएं, ताकि आने वाला समय फिर से परिवर्तन की सदी साबित हो सके।

श्याम मोघा, एबीवीपी ईशान प्रांत के संगठन मंत्री रामनेनी श्रीकांत के साथ बराक घाटी के दौरे पर आए थे। इस अवसर पर एबीवीपी हाइलाकांदी जिला शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुराने और नए कार्यकर्ताओं से संवाद हुआ। कार्यक्रम में एबीवीपी के नवनियुक्त क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री मंजूनाथ मंगलागी (शिलचर केंद्र) भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में तीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उत्तरीय पहनाकर सम्मानित किया गया।
रामनेनी श्रीकांत ने अपने विचार रखते हुए कहा कि एक समय था जब बराक वैली में परिषद के समाज निर्माण के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कई कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में परिवर्तित करने का कार्य एबीवीपी पहले भी करती रही है और आगे भी करती रहेगी, तथा संगठन के कार्यों में और अधिक तेज़ी लाने की आवश्यकता है।

क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री मंजूनाथ मंगलागी ने परिषद की वर्तमान गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में पूर्व पदाधिकारी सैकत दत्त चौधुरी ने स्वागत भाषण दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख वक्ताओं में एबीवीपी लाला शाखा के संस्थापक सदस्य बिप्रजीत पाल चौधुरी, हाइलाकांदी के पौरपति मानव चक्रवर्ती, पत्रकार शंकरी चौধुरी, अरविंद चंद, अंबर पांडे, सोनाली पुरकायस्थ, पूर्णिमा चक्रवर्ती और एबीवीपी हाइलाकांदी नगर शाखा के सचिव कुणाल चंद प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन शंकर चौधुरी ने किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल