फॉलो करें

हाइलाकांदी में बेदखली का नोटिस

149 Views

हाइलाकांदी में बेदखली का नोटिस

दामछोड़ा गांव के 522 परिवारों को वन विभाग ने जारी किया नोटिस
हाइलाकांदी | संवाददाता:
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ राज्य के विभिन्न हिस्सों में चल रहे बेदखली अभियान के तहत अब हाइलाकांदी जिले में भी कार्रवाई शुरू होने जा रही है। जिले के दामछोड़ा गांव में वन विभाग ने 522 परिवारों को बेदखली का नोटिस जारी किया है।
जानकारी के अनुसार, 17 दिसंबर को हाइलाकांदी वन विभाग ने घारमुरा फॉरेस्ट बीट के अंतर्गत आने वाले दामछड़ा गांव के आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से बसे लोगों को नोटिस थमाया। नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि संबंधित परिवार 30 दिनों के भीतर भूमि खाली करें, अन्यथा बलपूर्वक बेदखली अभियान चलाया जाएगा।
इस नोटिस के बाद इलाके में रहने वाले लोगों में भारी चिंता और असमंजस का माहौल है। स्थानीय निवासियों का दावा है कि वे पिछले 40 से 50 वर्षों से वहां रह रहे हैं और उनकी आजीविका उसी भूमि पर निर्भर है। अचानक जारी किए गए बेदखली नोटिस से वे स्तब्ध हैं और भविष्य को लेकर गहरी अनिश्चितता में हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि बिना पुनर्वास की व्यवस्था किए उन्हें बेदखल करना अन्यायपूर्ण होगा। उन्होंने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि बेदखली से पहले उचित पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि सैकड़ों परिवार बेघर होने से बच सकें।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल