फॉलो करें

ओपन नेशनल योगा चैंपियनशिप 2025 में असम की सुमति मेमोरियल योग संस्था प्रथम

103 Views

ओपन नेशनल योगा चैंपियनशिप 2025 में असम की सुमति मेमोरियल योग संस्था प्रथम

अमृतसर (पंजाब) | विशेष संवाददाता

असम की प्रतिष्ठित संस्था सुमति मेमोरियल योग नेचर क्योर एवं सामाजिक-सांस्कृतिक सोसायटी ने ओपन नेशनल योगा चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता यूथ एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन (इंडिया) के तत्वावधान में पंजाब के अमृतसर में आयोजित की गई थी।

चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 13 खिलाड़ी असम से सुमति मेमोरियल योग केंद्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था को शीर्ष स्थान दिलाया।

पारंपरिक योग वर्ग में स्वर्ण पदक

पारंपरिक योग श्रेणी में
तनय दास, सुदाम दास, रोहित दास और साहिदा अख्तर लस्कर ने स्वर्ण पदक जीतकर संस्था की झोली में बड़ी सफलता डाली।

रजत पदक विजेता

फिरदौस सिद्दीका चौधरी, माहेरा अख्तर लस्कर, सफीरा अख्तर लस्कर, ताजलीन सुल्ताना लस्कर, साहेद फजल लस्कर, मणि रॉय, जयमती सिन्हा और मूनमून सरकार ने रजत पदक प्राप्त किए।

कांस्य पदक

कैजार हामिद लस्कर ने योग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर टीम को गौरवान्वित किया।

आर्टिस्टिक योग में भी शानदार प्रदर्शन

आर्टिस्टिक योग वर्ग में
रोहित दास और सुदाम दास ने स्वर्ण पदक, जबकि तनय दास ने रजत पदक अपने नाम किया।

कराटे में भी सफलता

योग के साथ-साथ सफीरा अख्तर लस्कर ने कराटे प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए रजत पदक हासिल किया।

कोच को सफलता का श्रेय

संस्था के सभी सदस्यों और खिलाड़ियों ने इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपने कोच डॉ. काजल सरकार को दिया। खिलाड़ियों ने कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन, कठोर प्रशिक्षण और प्रेरणादायक नेतृत्व के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।

युवाओं से अपील

सुमति मेमोरियल योग नेचर क्योर एवं सामाजिक-सांस्कृतिक सोसायटी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति, निर्णायकों, अधिकारियों एवं यूथ एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन (इंडिया) के प्रति आभार व्यक्त किया।
साथ ही देश के युवाओं से योग, खेल और शारीरिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यही एक स्वस्थ, सशक्त और अनुशासित भारत के निर्माण का मार्ग है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल