फॉलो करें

घने कोहरे के कारण बिहार और उत्तर प्रदेश  जाने वाली दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनों का परिचालन बंद , वहीं तीस के करीब रूट या फेरे बदले गए 

37 Views

घने कोहरे के कारण बिहार और उत्तर प्रदेश  जाने वाली दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनों का परिचालन बंद , वहीं तीस के करीब रूट या फेरे बदले गए 

पूरे उत्तर भारत सहित देशभर के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके कारण लोगों का हाल बेहाल है। वहीं घने कोहरे के कारण दृश्यता क्षमता कम होने के कारण इसका असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा है। जिसके कारण रेलवे प्रशासन ने उत्तर प्रदेश और बिहार में जानें वाली दिल्ली से चलकर अधिकांश ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही बिहार से भी कुछ खुलने वाली ट्रेनों को भी कैंसिल कर दिया गया है। जिसके कारण आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन सभी ट्रेनों को परिचालन बंद किया गया है।जो निम्नलिखित है –ट्रेन नंबर 18103, टाटा अमृतसर एक्सप्रेस, 1 जनवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।ट्रेन नंबर 18104, अमृतसर टाटा एक्सप्रेस, 1 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 12873, हटिया आनंद विहार एक्सप्रेस, 1 जनवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 12874, आनंद विहार हटिया एक्सप्रेस, 1 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।ट्रेन नंबर 22857, संतरागाछी आनंद विहार एक्सप्रेस, 1 जनवरी 2026 से 2 मार्च 2026 तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 14617, पूर्णिया कोर्ट अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, 1 जनवरी 2026 से 2 मार्च 2026 तक रद्द रहेगी।ट्रेन नंबर 14618, अमृतसर पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस, 1 जनवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।ट्रेन नंबर 15903, डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 1 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।ट्रेन नंबर 15904, चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 1 जनवरी 2026 से 1 मार्च 2026 तक रद्द रहेगी।ट्रेन नंबर 15620, कामाख्या गया एक्सप्रेस, 1 जनवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक।
ट्रेन नंबर 15619, गया कामाख्या एक्सप्रेस, 1 जनवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक।ट्रेन नंबर 15621, कामाख्या आनंद विहार एक्सप्रेस, 1 जनवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 तक।ट्रेन नंबर 15622, आनंद विहार कामाख्या एक्सप्रेस, 1 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक।ट्रेन नंबर 22197, कोलकाता वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस, 1 जनवरी 2026 से 1 मार्च 2026 तक।ट्रेन नंबर 12327, हावड़ा देहरादून उपासना एक्सप्रेस, 1 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक।ट्रेन नंबर 12328, देहरादून हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, 1 जनवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक।
ट्रेन नंबर 14003, मालदा टाउन नई दिल्ली एक्सप्रेस, 1 जनवरी 2026 से 28 फरवरी2026 तक।ट्रेन नंबर 14004, नई दिल्ली मालदा टाउन एक्सप्रेस, 1 जनवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 तक।ट्रेन नंबर 14524, अंबाला बरौनी हरिहर एक्सप्रेस, 1 जनवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक।
ट्रेन नंबर 14112, प्रयागराज जंक्शन मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 1 जनवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक।
ट्रेन नंबर 14111,मुजफ्फरपुर प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस, 1 जनवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक।घने कोहरे के कारण बिहार और उत्तर प्रदेश से गुजरने वाली ट्रेनें हैं।बिहार और उत्तर प्रदेश से चलने वाली कई ट्रेनों को कोहरे और रखरखाव के कारण रद्द किया है।लगभग 24 ट्रेनें दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक के लिए पूरी तरह रद्द की गईं, जबकि 20 से 30 अन्य ट्रेनों के रूट बदले या फेरे कम किए गए हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। रद्द होने वाली ट्रेनों में प्रयागराज-मुजफ्फरपुर, हावड़ा-देहरादून, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल