फॉलो करें

बांग्लादेश से रहस्यमय गुब्बारा काछार में गिरा, तस्वीरें व संदेश मिलने से जांच तेज

48 Views

बांग्लादेश से रहस्यमय गुब्बारा काछार में गिरा, तस्वीरें व संदेश मिलने से जांच तेज

11 जनवरी | शिलचर

काछार जिले के मासिमपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सीमा पार बांग्लादेश की ओर से आया एक बड़ा रहस्यमय गुब्बारा धान के खेत में गिरा मिला। गुब्बारे पर तीन व्यक्तियों की तस्वीरें लगी हुई थीं और बांग्ला भाषा में सिलहट स्थित एक स्कूल का नाम लिखा पाया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बरखोला थाना क्षेत्र के मासीमपुर गांव के सुबेदार बस्ती इलाके की है। सुबह ग्रामीणों ने खेत के पास गुब्बारा पड़ा देखा। पास जाकर निरीक्षण करने पर उन्हें संदेह हुआ कि गुब्बारा बांग्लादेश से आया है। इसके बाद स्थानीय ग्राम रक्षा दल ने तुरंत बरखोला पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बरखोला पुलिस मौके पर पहुंची और जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया। इसके बाद कछार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच के लिए बरखोला पुलिस को सौंप दिया।

हालांकि पुलिस प्रशासन ने फिलहाल इस मामले में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे तथ्य सामने रखे जाएंगे। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि भविष्य में ऐसे माध्यमों से विषैली गैस या रासायनिक पदार्थ भी सीमा पार से भेजे जा सकते हैं।

इस संबंध में कछार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुब्रत सेन ने पत्रकारों को बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल