फॉलो करें

26 जनवरी के आयोजन हेतु लखीमपुर में प्रशासनिक बैठक आयोजित

88 Views
26 जनवरी के आयोजन हेतु लखीमपुर में प्रशासनिक बैठक आयोजित

लखीपुर 12 जनवरी :  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लखीपुर सम-जिला प्रशासन की पहल पर, 77 वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026  को लेकर सम-जिला आयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई | लक्ष्मीपुर सह-जिला  सहायक आयुक्त लक्ष्यजीत गोगोई,की अध्यक्षता में यह सभा हुआ।सभा के प्रारंभ में, लक्ष्यजीत गोगोई ने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए उपस्थित विभिन्न सरकारी विभागों के समक्ष विभिन्न सरकारी नियमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह को सुंदर और सुचारू सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों को निर्देश दिया।इस वर्ष गणतंत्र दिवस का आधिकारिक आयोजन लखीपुर आर्ल हायर सेकेंडरी स्कूल के सारदाचरण खेल मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5:30 बजे उप-जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्थायी माइक्रोफोन के माध्यम से देशभक्ति गीतों के प्रसारण के साथ होगी। निजी भवनों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज सुबह 7 बजे फहराया जाएगा।सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में सुबह 8 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।सुबह 9 बजे  आर्ल हायर सेकेंडरी स्कूल के सारदाचरण खेल के मैदान में पुष्पांजलि समारोह के साथ राष्ट्रीय ध्वज आधिकारिक रूप से फहराया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। शाम 5 बजे सरकारी और निजी भवनों और संस्थानों में रोशनी की सजावट किया जाएगा।इस दिन की सभा सह-जिला क्षेत्र का सभी सरकारी विभागों की उपस्थिति रही। साथ ही क्षेत्र का बरिष्ठ नागरिकों और कइ सामाजिक संगठनों के सदस्यों की भी उपस्थिति रही।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल