फॉलो करें

स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती पर उधारबंद में “विवेक के पथ” का आयोजन, राष्ट्रीय युवा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

88 Views

स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती पर उधारबंद में “विवेक के पथ” का आयोजन, राष्ट्रीय युवा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

भारत की आत्मा के मूर्त प्रतीक, वीर संन्यासी स्वामी विवेकानंद की 164वीं पुण्य जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उधारबंद में विभिन्न संगठनों द्वारा श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विवेकानंद पाठ मंदिर के तत्वावधान में “विवेक के पथ” कार्यक्रम की शुरुआत उधारबंद स्थित श्री श्री लोकनाथ ब्रह्मचारी बाबा के आश्रम के समीप से हुई। इस पदयात्रा में काचाकांती विद्या मंदिर, विश्व हिंदू परिषद सहित अनेक सामाजिक एवं शैक्षिक संगठनों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायी वचनों का पाठ एवं उनके जीवन पर आधारित भजन-संगीत का सुमधुर गायन किया गया। यह यात्रा कांदी ग्राम होते हुए डाइट तक गई और वहां से ब्लॉक ऑडिटोरियम प्रेक्षागृह पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विशिष्ट नागरिकों की उपस्थिति रही।

इसी क्रम में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस विवेकानंद मंडल, शालगंगा एवं स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ, शालगंगा के संयुक्त तत्वावधान में विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। सुबह आठ बजे मंडल अध्यक्ष नबरुण चक्रवर्ती ने मंडल गृह में ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इसके बाद एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें स्वामी विवेकानंद, ठाकुर रामकृष्ण परमहंस एवं मां शारदा देवी की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मंडल के कलाकारों ने स्वामीजी पर रचित गीत प्रस्तुत किए। शोभायात्रा शालगंगा की मुख्य सड़कों का परिक्रमण कर मंडल गृह में आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ की शिक्षिकाओं ने स्वामीजी के विचारों का पाठ किया, जबकि टिकोल एवं आश्रम तेमाथा में अमिताभ चक्रवर्ती एवं नबरुण चक्रवर्ती ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला।

शोभायात्रा के उपरांत मंडल के स्थायी कार्यालय प्रांगण में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नबरुण चक्रवर्ती ने की। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जीवन-दर्शन एवं राष्ट्रीय युवा दिवस की प्रासंगिकता पर पूर्णेंदु घोष, अमिताभ चक्रवर्ती, स्वपन चक्रवर्ती, अपर्णा सरकार, प्रत्येष कुमार घोष, शिशुपाली री एवं नबरुण चक्रवर्ती ने अपने विचार व्यक्त किए। सभा का संचालन मंडल के क्रीड़ा सचिव विप्रेंदु घोष ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के युवा नेता पूर्व विधायक राजदीप ग्वाला भी उपस्थित थे।

इस शुभ अवसर पर सांसद खेल महोत्सव–2025 के अंतर्गत उधारबंद विधानसभा स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन टीम विवेकानंद मंडल, शालगंगा के दस खिलाड़ियों को स्मारक उपहार प्रदान कर मंडल की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

यह आयोजन युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों—चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा—की दिशा में प्रेरित करने वाला सिद्ध हुआ।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल