फॉलो करें

लापता CRPF जवान के शव की पहचान, जीआरपी ने 11–12 जनवरी की रात की थी रिकवरी

79 Views

लापता CRPF जवान के शव की पहचान, जीआरपी ने 11–12 जनवरी की रात की थी रिकवरी

शिवसागर,16 जनवरी।
149 बटालियन सीआरपीएफ में तैनात जवान सीटी/जीडी विनय कुमार सिंह के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। शिवसागर से करीब 15 किलोमीटर दूर रेलवे क्षेत्र से 11–12 जनवरी की रात जीआरपी द्वारा बरामद किए गए शव की पहचान अब सीआरपीएफ जवान विनय कुमार सिंह के रूप में कर ली गई है। जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के जमालपुर क्षेत्र के निवासी बताएं जा रहें हैं।

पाया गया है कि जवान 10 जनवरी को 20 दिनों की अर्जित छुट्टी पर जयसागर स्थित यूनिट मुख्यालय से अपने घर के लिए रवाना हुए थे, लेकिन घर नहीं पहुँच सके। 13 जनवरी को उनकी पत्नी द्वारा यूनिट को सूचना दिए जाने के बाद सीआरपीएफ ने जयसागर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का अनुरोध किया था।

इस बीच जीआरपी द्वारा पहले एक अज्ञात शव बरामद किया गया था, जिसकी पहचान आवश्यक औपचारिकताओं के बाद विनय कुमार सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया है और रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है।

फिलहाल जीआरपी और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जाँच कर रही है। जवान की मौत के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस दुखद घटना से सीआरपीएफ बल और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल