फॉलो करें

हाइलाकांदी में कांग्रेस का संगठनात्मक फेरबदल: इंजीनियर दिलोवार हुसैन मजूमदार बने जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष

189 Views

हाइलाकांदी में कांग्रेस का संगठनात्मक फेरबदल: इंजीनियर दिलोवार हुसैन मजूमदार बने जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष

हाइलाकांदी, 16 जनवरी: असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई की स्वीकृति से इंजीनियर दिलोवार हुसैन मजूमदार को हाइलाकांदी जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से मजबूत जुड़ाव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह नियुक्ति केवल एक संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि 2026 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए हाइलाकांदी में पार्टी के भविष्य के नेतृत्व को तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम है। इंजीनियर दिलोवार हुसैन के दायित्व संभालने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है।

राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी तेज है कि इंजीनियर दिलोवार हुसैन अलगापुर-कटलिछड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इंजीनियर दिलोवार हुसैन मजूमदार एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही वे पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी नियुक्ति को हाइलाकांदी जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा और रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बराक घाटी में कांग्रेस की स्थिति सुदृढ़ करने के लिए ऐसे नए और सक्रिय चेहरों को आगे लाना पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल