फॉलो करें

एकल विद्यालय के विद्यार्थियों को गर्म वस्त्र, ग्रामीणों को कंबल वितरित

56 Views

एकल विद्यालय के विद्यार्थियों को गर्म वस्त्र, ग्रामीणों को कंबल वितरित

काछार जिला अंतर्गत मैदान बिल ग्राम स्थित 883 संख्यक आरकाटीपुर निम्न प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित एक समारोह में बराक हिन्दी साहित्य समिति की ओर से समाजसेवा का सराहनीय कार्य किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा एकल विद्यालय के 31 विद्यार्थियों को गर्म वस्त्र तथा लगभग 100 ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए।

समिति द्वारा वर्ष 2022 से दक्षिण असम के पिछड़े चाय बागान एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर इस प्रकार के कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 1998 में स्थापित बराक हिन्दी साहित्य समिति हिन्दी भाषा के संवर्धन के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय है और अब तक हजारों जरूरतमंदों को कंबल व उपयोगी वस्त्र प्रदान कर चुकी है।

समारोह को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष उदय शंकर गोस्वामी ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा, ताकि कोई भी गरीब न रहे और प्रत्येक व्यक्ति सम्मान के साथ जीवन यापन कर सके।

कार्यक्रम में समिति के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वरलाल काबरा, पूर्व उपाध्यक्ष बाबुल नारायण कानु, महासचिव प्रदीप कुमार कुर्मी तथा उपाध्यक्ष अरुण महतो ने भी अपने विचार रखे। सभा का संचालन समिति के उपाध्यक्ष एवं वनबंधु परिषद, शिलचर चैप्टर के कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैयालाल सिंगोदिया ने किया।

इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष सांवरमल काबरा, कार्यालय सचिव प्रमोद जायसवाल, आजीवन सदस्य घनश्याम तापड़ियासंतलाल सिंह, संगठन सचिव राजन कुँवर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र राय, वनबंधु परिषद के सक्रिय सदस्य मान्ना सिंहा, एकल अभियान के वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबुल नुनियाराजु कुर्मी, एकल विद्यालय की आचार्या सीता कोइरी एवं संच प्रमुख राधा रानी दास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

समिति के आजीवन सदस्य रत्नेश अग्रहरी ने अपने पुत्र युवराज अग्रहरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एकल विद्यालय के विद्यार्थियों को खाता एवं पेंसिल भेंट कर कार्यक्रम को और भी स्मरणीय बनाया।


Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल