फॉलो करें

शिलचर में प्रतिबंधित कफ सिरप तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लगभग 1200 बोतलें बरामद

51 Views

शिलचर में प्रतिबंधित कफ सिरप तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लगभग 1200 बोतलें बरामद

काछाड़ | 17 जनवरी

शिलचर में प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ काछाड़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने काछाड़ जिले के राधामाधव रोड स्थित एक परिवहन एजेंसी के गोदाम में छापेमारी कर लगभग 1200 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बरामद कफ सिरप अवैध रूप से संग्रहित की गई थी और इन्हें तस्करी के उद्देश्य से रखा गया था। इस मामले में कटिगढ़ा क्षेत्र के निवासी पुलक दास को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किए जाने पर न्यायालय ने उसे दो दिनों की पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दिया है। पुलिस का कहना है कि इस तस्करी गिरोह में और भी लोगों की संलिप्तता की आशंका है, जिसे लेकर जांच को और तेज कर दिया गया है।

नशीले और प्रतिबंधित पदार्थों के खिलाफ काछाड़ पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले के विभिन्न हिस्सों में नशा और तस्करी के खिलाफ अभियान को आगे भी और सख्ती से जारी रखा जाएगा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल