फॉलो करें

बराक उपत्यका बंग साहित्य एवं संस्कृति सम्मेलन की जिला समिति पुनर्गठित 

64 Views
बराक उपत्यका बंग साहित्य एवं संस्कृति सम्मेलन की जिला समिति पुनर्गठित 
उधारबंद, निहार कांति राय (प्रेरणा भारती):
बराक उपत्यका बंग साहित्य एवं संस्कृति सम्मेलन की जिला समिति का पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठित समिति में अध्यक्ष पद पर संजीव देव लस्कर तथा सचिव पद पर उत्तम कुमार साहा को पुनः निर्विरोध चुना गया।
उपाध्यक्ष पद पर परितोष दे, जयंत देव राय एवं के.एच. ब्रजेश्वर सिंह को नियुक्त किया गया है। सह-सचिव (प्रशासनिक) के रूप में अमल कुमार दास तथा सह-सचिव (संगठनात्मक) के रूप में विधायक चौधुरी को जिम्मेदारी सौंपी गई। साहित्य सचिव पद पर शांत श्री सोम और सांस्कृतिक सचिव पद पर अभिजीत धर का चयन किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर बकुल चंद्र नाथ अपने पद पर यथावत बने हुए हैं। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी समिति में 11 अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है।
रविवार को बंग भवन के चौथे तल पर आयोजित सम्मेलन की द्विवार्षिक आम सभा की शुरुआत विदाई सचिव द्वारा प्रस्तुत संपादकीय प्रतिवेदन से हुई, जिसे ध्वनिमत से स्वीकार किया गया। इसके पश्चात विदाई कोषाध्यक्ष बकुल चंद्र नाथ ने गत वर्ष के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
इसके बाद पुरानी समिति को भंग कर नई समिति के गठन हेतु चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की गई। चुनाव प्रक्रिया का संचालन अमित चक्रवर्ती ने किया, जिनके सहयोगी के रूप में सीमांत भट्टाचार्य एवं परितोष दे उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला समिति के पूर्व अध्यक्ष तैमूर राजा चौधुरी ने भी सभा को संबोधित किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल