फॉलो करें

बिष्णुप्रिया मणिपुरी सैनिक संगठन ने अपने समाज की विकास का बीड़ा उठाया।

67 Views
बिष्णुप्रिया मणिपुरी सैनिक संगठन ने अपने समाज की विकास का बीड़ा उठाया।
 चंद्रशेखर ग्वाला शिलचर, 19 जनवरी :—  आज बिष्णुप्रिया मणिपुरी सैनिक कल्याण संगठन और अन्य बिष्णुप्रिया मणिपुरी संगठनों के कार्यकर्ताओं के उद्योग से बराक घाटी के तीनों जिले से लगभग तीन हजार से अधिक लोगों का विशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस शिलचर चेंगकुरी इलाके से आरंभ होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए कछाड़ जिला आयुक्त कार्यालय पहुंचा। संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला आयुक्त आयुष गर्ग के माध्यम से, राज्य के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया। संगठन द्वारा सरकार से मांग किया गया है कि बिष्णुप्रिया मणिपुरी जाती असम के विभिन्न हिस्सों में सदियों से बसे हुए हैं लेकिन उन्हें सरकार की विभिन्न विकास व्यवस्था से बंचित रहा है। पिछले कई वर्षों से सरकार से उनकी मांग रही है कि उनके जाती के लिए अलग से बिष्णुप्रिया मणिपुरी स्वायत्त परिषद का गठन किया जाए। परंतु अनजाने कुछ कारणों से सरकार उनके इस मांग को लंबित रखा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले अगर उनके मांग पुरा नहीं हुआ तो संगठन गणतांत्रिक तरिके से बड़े आंदोलन करने पर विवश होंगे। संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक संवाददाता सम्मेलन के जरिए यह जानकारी दी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल