भुवन पहाड़ के रियांगपुंजी में भुवनेश्वरी देवी फाउंडेशन द्वारा कंबल वितरण
कठोर शीतकाल में पहाड़ी क्षेत्रों में निवास करने वाले निर्धन परिवारों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बिजली, पेयजल और अन्य सरकारी सुविधाएँ भी उन्हें समय पर उपलब्ध नहीं हो पातीं। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए भुवनेश्वरी देवी फाउंडेशन की ओर से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
काछाड़ जिले के दुर्गम क्षेत्र अमड़ाघाट अंतर्गत गंगानगर से लगभग 8 किलोमीटर ऊपर स्थित भुवन पहाड़ के एक रियांगपुंजी में कुल 50 जरूरतमंद परिवारों को शीत वस्त्र के रूप में कंबल प्रदान किए गए।
कंबल वितरण से पूर्व फाउंडेशन के सदस्य विश्वराज चक्रवर्ती ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के कथन — “जीव में प्रेम करने वाला ही ईश्वर की सेवा करता है” — को फाउंडेशन के कार्यों का मार्गदर्शक बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी फाउंडेशन इस दुर्गम क्षेत्र में आकर सेवा कार्य जारी रखेगा। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदीप राय, निर्मल कांति राय, परितोष दास और राजर्षि दाम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम के सफल आयोजन में रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी का विशेष सहयोग रहा।




















