फॉलो करें

उधारबन्द में एकल अभियान के आरोग्य सेविका प्राथमिक वर्ग का शुभारंभ

87 Views

उधारबन्द में एकल अभियान के आरोग्य सेविका प्राथमिक वर्ग का शुभारंभ

उधारबन्द, 19 जनवरी 2026: एकल अभियान दक्षिण-पूर्वोत्तर संभाग के अंतर्गत धोलाई संच द्वारा आयोजित आरोग्य सेविका प्राथमिक वर्ग का शुभारंभ आज उधारबन्द स्थित एकल अंचल कार्यालय में हुआ। यह प्रशिक्षण वर्ग आगामी 22 जनवरी 2026 तक चलेगा।

उद्घाटन सत्र में एकल अभियान दक्षिण-पूर्वोत्तर संभाग के अध्यक्ष कन्हैयालाल सिंगोदिया जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिलचर के प्रतिष्ठित समाजसेवी उदय शंकर गोस्वामी, परमेश्वर लाल कावरा, अरुण महतो, प्रदीप कुर्मी, बाबुल नारायण कानु, दुर्गेश कुर्मी, प्रमोद जयसवाल, राजेन कुंवर जी, घनश्याम तापड़िया, मन्ना सिन्हा एवं सावरमल कावरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा कार्यक्रम में केन्द्रीय सह प्रशिक्षण प्रमुख जतिन दास, सम्भाग प्रमुख बाबुल नुनिया एवं राजेश हजाम सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में आरोग्य सेविकाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया तथा प्रशिक्षणार्थियों को सेवा भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल