फॉलो करें

हाथीछोड़ा में वन दुर्गा मंदिर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकाली गई

62 Views
हाथीछोड़ा में वन दुर्गा मंदिर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकाली गई
विशेष प्रतिनिधि शिलचर, 19 जनवरी:
काछाड़ जिले के हाथीछोड़ा चाय बागान स्थित वन दुर्गा मंदिर के वार्षिकोत्सव के शुभारंभ अवसर पर आज भव्य कलश यात्रा का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया। पूर्व निर्धारित समय सुबह 11 बजे से गांव की श्रद्धालु युवतियों एवं महिलाओं ने चाय बागान स्थित जलाशय से पवित्र जल भरकर ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ शोभायात्रा निकाली।
कलश यात्रा जलाशय से प्रारंभ होकर पूरे गांव का परिक्रमा करते हुए मंदिर परिसर पहुँची, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापना की गई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु “जय माता दी” के उद्घोष लगाते हुए भक्ति भाव में लीन दिखाई दिए।
शोभायात्रा के अग्रभाग में ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद शास्त्री, पुरोहित रामेश्वर शास्त्री, भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व विधायक किशोर नाथ, अमिय कांति दास, भोलानाथ यादव, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप कुमार, श्रीमती सीमा कुमार, श्रीमती सुतपा चक्रवर्ती एवं संतोषी पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी देखी गई।
मंदिर के प्रधान पुरोहित सीताराम गोस्वामी के कुशल संचालन में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस अवसर पर पंडित आनंद शास्त्री ने परंपरानुसार पाँच कन्याओं के चरण धोकर उन्हें मंदिर में प्रवेश कराया, जिससे वातावरण और भी आध्यात्मिक बन गया।
मंदिर समिति की ओर से बताया गया कि वन दुर्गा मंदिर का मुख्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 27 और 28 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। वहीं आज से 28 जनवरी तक मंदिर परिसर में पूजा-पाठ, हवन, आरती एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान निरंतर चलते रहेंगे।
वार्षिकोत्सव को लेकर पूरे हाथीछोड़ा क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त है तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल