75 Views
मेजर जनरल इंदरजीत सिंह भिंडर ने संभाला असम राइफल्स (ईस्ट) के इंस्पेक्टर जनरल का पदभार
मेजर जनरल इंदरजीत सिंह भिंडर ने आज औपचारिक सैन्य परंपराओं और गरिमामय वातावरण में आयोजित समारोह के दौरान असम राइफल्स (ईस्ट) के इंस्पेक्टर जनरल का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने यह दायित्व मेजर जनरल सुरेश भांभू, वाईएसएम, एसएम से ग्रहण किया।
इस अवसर पर असम राइफल्स के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण समारोह सैन्य अनुशासन, परंपरा और सम्मान के अनुरूप संपन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि मेजर जनरल इंदरजीत सिंह भिंडर, आईजीएआर (ईस्ट) के नौवें इंस्पेक्टर जनरल हैं। उनके नेतृत्व में पूर्वोत्तर क्षेत्र में सुरक्षा, शांति और विकास के प्रयासों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।




















