फॉलो करें

शिलचर में पुलिस का बड़ा अभियान, 25 कुख्यात चोर गिरफ्तार

56 Views

शिलचर में पुलिस का बड़ा अभियान, 25 कुख्यात चोर गिरफ्तार

शिलचर, 24 जनवरी:
शिलचर शहर के विभिन्न इलाकों में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए काछार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में चोरी की वारदातों में संलिप्त 25 कुख्यात चोरों और अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।

शिलचर टाउन शाखा, रांगिरखाड़ी टाउन चौकी, मालुग्राम टाउन चौकी और तारापुर टाउन चौकी के प्रभारी अधिकारियों ने देर रात विशेष अभियान चलाकर इन अपराधियों को दबोचा। यह अभियान काछार जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास के नेतृत्व में शहर के मालुग्राम, तारापुर, रांगिरखाड़ी, बेरेंगा समेत कई महत्वपूर्ण इलाकों में चलाया गया।

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुब्रत सेन ने शनिवार को बताया कि कुछ दिनों के अंतराल के बाद पुलिस ने फिर से सघन अभियान चलाते हुए रात के समय 25 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से तांबे-पीतल के बर्तन, मोबाइल फोन, गैस सिलेंडर सहित कई कीमती चोरी की वस्तुएं जब्त की गई हैं।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में शिलचर शहर में चोरी की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही थी, जिसे देखते हुए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। फिलहाल सभी 25 गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है

एएसपी सुब्रत सेन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस चोरी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल