39 Views
असम सरकार के मंत्री कौशिक राय ने गौशाला का निरीक्षण किया और सहयोग का आश्वासन दिया
शिलचर, 24 जनवरी : आज असम सरकार के फूड, पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन, कंज्यूमर्स अफेयर्स, माइनस एंड मिनरल्स, बराक वैली डेवलपमेंट विभाग के मंत्री कौशिक राय ने सिलचर गौशाला का दौरा किया। गौशाला के उपाध्यक्ष प्रकाश दफ्तरी ने शॉल ओढ़ाकर मंत्री का स्वागत किया। उनके साथ महावीर जैन ने अंगवस्त्र, हनुमान जैन ने पुष्प गुच्छ, गौशाला के सचिव राजेश गुलगुलिया ने मोमेंटो भेंट किया। मंत्री ने संपूर्ण गौशाला का निरिक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध गौधन व उनके चारे की जानकारी प्राप्त किया। निर्माणाधीन आधुनिक बहुमंजिला गायों के विश्राम घर का निरिक्षण करते हुए असम इस तरह का पहला गौशाला बताया। मंत्री ने गौशाला प्रांगण में एक नीम का पेड़ भी लगाया। गौशाला के सचिव राजेश गुलगुलिया ने गौशाला की समस्याओं का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए 2004 में लूणकरण बांठिया (जैन) की सद्प्रेरणा से व भूमि प्रदाता कुंज बिहारी अग्रवाल व बुधमल बरड़िया के परिवार द्वारा भेंट दिए गए भूमि से गौशाला की स्थापना हुई व तब से अब तक के सफर की संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की। मंत्री ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया एवं 10,00,000/-(दस लाख) रूपए दान किया और 2026-27 से प्रति वर्ष ₹5,00,000/- (पांच लाख) रूपए का अनुदान देने की घोषणा की। गौशाला परिवार ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया। प्रकाश सुराना, पवन राठी, जय कुमार बरडिया, राजकुमार जैन, परमेश्वर काबरा पवन जैन, राजकुमार जैन, मोहनलाल प्रजापत,महेंद्र सेठिया, बसंत सिपानी, सांवर काबरा, प्रमोद शर्मा, सुरेंद्र कोठारी, सुशील मालू, गोपाल चौहान, धीरज चोपड़ा, ज्ञान जैन, सुशील कांकरिया, सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।




















