फॉलो करें

मणिपुर के जिरीबाम–टीपाइमुख मार्ग पर असम राइफल्स ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री की बरामदगी की

41 Views

मणिपुर के जिरीबाम–टीपाइमुख मार्ग पर असम राइफल्स ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री की बरामदगी की

 मणिपुर, 25 जनवरी:
असम राइफल्स ने मणिपुर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से जिरीबाम–टीपाइमुख मार्ग पर मोबाइल वाहन जांच चौकी (MVCP) स्थापित कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान फेरजावल जिले में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। यह अभियान क्षेत्र में शांति और स्थिरता को भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत चलाया गया।

जानकारी के अनुसार, जांच चौकी पर तैनात असम राइफल्स के जवानों द्वारा रोके जाने पर संदिग्धों ने अपना वाहन छोड़कर भागने का प्रयास किया। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने 30 जिलेटिन स्टिक, 20 डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज, फ्लेक्सिबल वायर, एक बोलेरो वाहन और लगभग ₹1 लाख नकद बरामद किया। बरामद विस्फोटक सामग्री का उपयोग आमतौर पर आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बनाने में किया जाता है, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

असम राइफल्स ने स्पष्ट किया है कि वह जिरीबाम जिले में शांति बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ लगातार समन्वय में काम कर रही है। सुरक्षा बलों ने दोहराया कि क्षेत्र में शांति भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पहले से चिन्हित असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने असम राइफल्स और पुलिस की सराहना करते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने पर संतोष व्यक्त किया है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल