फॉलो करें

नवोदय विद्यालय पैलापुल में “21वीं सदी में पत्रकारिता के नए आयाम एवं करियर” विषय पर कार्यशाला आयोजित

38 Views
नवोदय विद्यालय पैलापुल में “21वीं सदी में पत्रकारिता के नए आयाम एवं करियर” विषय पर कार्यशाला आयोजित
पैलापुल, 25 जनवरी (प्रे.स.) पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पैलापुल (काछाड़) में शनिवार को “21वीं सदी में पत्रकारिता के नए आयाम एवं करियर” विषय पर एक ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बदलते मीडिया परिदृश्य और पत्रकारिता में करियर की संभावनाओं से अवगत कराना था।
कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विश्वास कुमार राणा ने मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार दिलीप कुमार का पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा विद्यालय के प्रतीक चिह्न से सम्मानित किया। टीजीटी हिंदी हर्षिता मौर्या ने प्रधानाचार्य का औपचारिक स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पीजीटी हिंदी प्रवीण कुमार यादव ने कुशलतापूर्वक किया।
मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार दिलीप कुमार ने विद्यार्थियों को पारंपरिक पत्रकारिता से लेकर डिजिटल एवं आधुनिक पत्रकारिता तक के विकास क्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया, कंटेंट राइटिंग और न्यू मीडिया जैसे क्षेत्रों में करियर की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। साथ ही उन्होंने पत्रकारिता में आवश्यक कौशल, नैतिकता और जिम्मेदारियों पर भी बल दिया।
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने गहरी रुचि दिखाई और पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक उत्तर दिया गया। इस अवसर पर प्रेरणा भारती के पत्रकार रितेश नुनिया भी उपस्थित रहे।
कार्यशाला का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल