फॉलो करें

रंगपुर में धूमधाम से मना कछाड़ी-डिमासा समाज का पारंपरिक उत्सव ‘बुसु डिमा’, डीआईजी जयश्री खेरसा रहीं मुख्य अतिथि

39 Views

रंगपुर में धूमधाम से मना कछाड़ी-डिमासा समाज का पारंपरिक उत्सव ‘बुसु डिमा’, डीआईजी जयश्री खेरसा रहीं मुख्य अतिथि

चंद्रशेखर ग्वाला, शिलचर | 27 जनवरी:
कछाड़ जिले के रंगपुर क्षेत्र में कछाड़ी-डिमासा समाज का पारंपरिक और सांस्कृतिक उत्सव ‘बुसु डिमा’ हर्षोल्लास एवं पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। उत्सव के भव्य आयोजन में सिलचर साउदर्न रेंज की डीआईजी जयश्री खेरसा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में गुरुचरण विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अभिजित नाथ एवं लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजदीप ग्वाला विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं नबोदा बर्मन, अमल बर्मन सहित समाज के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर डिमासा समुदाय के वीर स्वतंत्रता संग्रामियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन ग्रेटर शिलचर बुसु डिमा उत्सव समिति एवं कछाड़ हिड़िम्ब उन्नयन परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

उत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों ने डिमासा समाज के पारंपरिक लोक नृत्य और गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही विभिन्न पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिससे उत्सव का माहौल और जीवंत हो उठा।

कार्यक्रम के उपरांत दोनों आयोजक समितियों के पदाधिकारियों ने संवाददाताओं से बातचीत में राज्य सरकार से मांग की कि 27 जनवरी को ‘बुसु डिमा’ उत्सव के अवसर पर पूर्ण अवकाश घोषित किया जाए, ताकि डिमासा समाज अपनी सांस्कृतिक विरासत को और व्यापक रूप से संरक्षित एवं प्रोत्साहित कर सके।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल