फॉलो करें

काछार जिला शतरंज चैंपियनशिप 31 जनवरी से, राज्य टीम के लिए होगा चयन

54 Views

काछार जिला शतरंज चैंपियनशिप 31 जनवरी से, राज्य टीम के लिए होगा चयन

प्रे. स. शिलचर, 28 जनवरी: 

काछार जिला शतरंज एसोसिएशन (सीडीसीए) की ओर से आगामी 31 जनवरी से जिला शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के संयुक्त आयोजक ई-फोर चेस अकादमी हैं, जबकि गुरुचरण विश्वविद्यालय की स्पोर्ट्स बॉडी सहयोगी संस्था के रूप में जुड़ी है।

दो दिवसीय यह प्रतियोगिता गुरुचरण विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित होगी और 1 फरवरी तक चलेगी। प्रतियोगिता से जुड़ी सभी जानकारियाँ बुधवार को आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में आयोजकों द्वारा साझा की गईं।

आयोजकों ने बताया कि इस जिला स्तरीय चैंपियनशिप के माध्यम से राज्य शतरंज चैंपियनशिप के लिए कछार जिला टीम का गठन किया जाएगा। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग से शीर्ष चार खिलाड़ी तथा महिला वर्ग से शीर्ष चार खिलाड़ी राज्य शतरंज चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए चयनित होंगे।

टूर्नामेंट में मुख्य निर्णायक (चीफ आर्बिटर) के रूप में राजदीप दास अपनी सेवाएँ देंगे, जबकि टूर्नामेंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी डॉ. जयदीप पाल निभाएंगे।

ओपन कैटेगरी में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल ₹12,500 की पुरस्कार राशि रखी गई है। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों में कुल 60 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

आयोजकों ने जिले के प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल