75 Views
दुमदुमा में श्री श्याम महोत्सव व शोभायात्रा दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ 27 और 28 फरवरी को लेकर तैयारियां जोरों पर।
दुमदुमा प्रेरणा भारती 28 जनवरी :– श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव आते ही श्याम भक्तो में उत्साह और उमंग भर आता है । प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुमदुमा श्री श्याम परिवार द्वारा आगामी 27 फरवरी को श्री श्याम महोत्सव व विशाल शोभायात्रा एवं भजन संध्या की तैयारियां जोर-शोर से करने में जुटे हुए हैं। दुमदुमा में दो दिवसीय श्री खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव के लिए दुमदुमा श्री श्याम परिवार के सदस्यगण तीव्र गति से तैयारियों में लगे हुए हैं। गत 22 वर्षों की तरह इस वर्ष भी श्री श्याम परिवार आगामी 27 फरवरी को श्री श्री श्याम बाबा की भव्य झांकी के साथ एक विशाल पैदल शोभायात्रा निकाली जाएगी और 28 फरवरी को भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। दुमदुमा श्याम परिवार ने बताया कि आगामी 27 फरवरी को नगर के कोलियापानी हनुमान मंदिर प्रांगण में प्रातः 6.31 बजे श्री श्याम ज्योत प्रज्वलित कर निशानों की पूजा अर्चना कर आरती की जायेगी। तत्पश्चात श्री श्याम भक्तों द्वारा हाथों में रंग बिरंगे निशान लेकर नगर भ्रमण करते हुए श्री श्याम मंदिर तिनसुकिया के लिए पैदल यात्रा के लिए प्रस्थान करे और निशान अर्पित कर इस शोभायात्रा का समापन होगा।
कार्यक्रम के दूसरे दिन 28 फरवरी को नगर के ऊंचामाटी स्थित मिलन विवाह भवन में संध्या 4 बजे श्री श्याम प्रभु की ज्योति प्रज्वलित किया जायेगा और आमंत्रित कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन किया जायेगा। इस दौरान अक्षय भंडारे का भी आयोजन किया गया है। अपने निशान की अग्रिम बुकिंग , प्रसाद ,सवामणी एवं अन्य किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए दुमदुमा श्री श्याम परिवार के रवि मढ़ानिया, भवानी मढ़ानिया ,पंकज गुप्ता (लोंगसवाल) ,अभय गुप्ता (माकुम), रोहित अग्रवाल, प्रेम गोस्वामी, रितेश गुप्ता, आनंद कनोई ,जोनी गिनोड़ीया , उदित शर्मा से सम्पर्क किया जा सकता है।



















